पानीपत कोेर्ट से बाहर आते नवीन जयंहिंद। स्वयं
पानीपत। कांवड़ यात्रा के दौरान सात साल पहले दर्ज मुकदमे में सुनवाई के लिए जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद बुधवार को पानीपत कोर्ट में पेश हुए। अधिवक्ताओं का वर्क सस्पेंड होने के कारण उनके मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत से मामले की सुनवाई के लिए 23 जनवरी 2026 की तारीख मिली है। कोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने उन्हें जनता के लिए संघर्ष करने के लिए भेजा है। वह हर समय जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए काम करते हैं। वर्ष 2018 में नवीन जयहिंद ने नशे के खिलाफ हरिद्वार से रोहतक तक भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। पानीपत पहुंचने पर यात्रा में कुछ विवाद हो गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी सुनवाई पानीपत कोर्ट में चल रही है। ब्यूरो