फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में आज होगा भारत केसरी का दंगल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना।विजयदशमी के पावन अवसर पर शनिवार को इसराना की मार्केट कमेटी के मैदान में लड़कियों व लड़कों का विशाल इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल इनामी कुश्ती दंगल में प्रदेश भर के अखाड़ों के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दंगल में आठ लाख रुपये से ज्यादा के इनाम पहलवानों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दंगल में लड़कों की 71 हजार के भारत केसरी की 85 प्लस की घोषित वजन की कुश्ती होगी। भारत केसरी के लिए लड़कियों की घोषित वजन की कुश्ती होगी। जो पहलवान प्रथम आएगी उसे 41 हजार का नगद इनाम दिया जाएगा। दंगल में और भी बहुत से इनामी वजन के मुकाबले होंगे।
दशहरा कमेटी के प्रधान रणजीत ने बताया कि इस 48वें विशाल इनामी कुश्ती दंगल में उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अहर गांव के पूर्व सरपंच बलवान शर्मा और राज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

पूरे कुश्ती दंगल की का लाइव प्रसारण किया जाएगा जिसे हिंदुस्तान ही नहीं बाहर के मुल्कों में भी लोग रुचि पूर्वक देख सकेंगे। चीफ कोच नरेंद्र मलिक व कुश्ती कोच अनुज जागलान विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
शुक्रवार तक कुश्ती के लिए आए पहलवानों का उनके वजन के हिसाब से दंगल शेड्यूल बनाया गया है। भाग लेने वाले पहलवानों का आगमन शनिवार सुबह 9:00 तक जारी रहेगा।द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें