फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राधा रमन मंदिर में गाए भजन

Wed, 03 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मेरी बरबाना से राधा राधा नाम निकले, तुम्हारी याद आती है बताओं क्या करें मोहन... जैसे भजनों ने संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को मौका रहा राधा रमन मंदिर विराटनगर में राधा अष्टमी पर भजन संध्या का। भजन गायक दिल्ली के मनीष चौहान और भैया दीपेश सुनेजा ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति से सारी संगत को भाव विभोर कर दिया। इंद्रदेव के पूरा मेहरबान होने के बाद भी सारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। सभी भजनों से संगत को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया संगत ने भी संकीर्तन का पूर्ण आनंद लिया। संकीर्तन के उपरांत अमृत तुल्य भंडारे की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य जुगल कंसल, राजीव कंसल, गुलशन अरोड़ा, महेश भाटिया, राहुल मनचंदा, विक्की अरोड़ा, जय सिंह, नरेश टेहरी व संतलाल कपूर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें