फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भागो देवी व नकुल ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र में हरियाणा खेल कराटे संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भागो देवी व नकुल ने गोल्ड मेडल जीता है। प्रतियोगिता में पानीपत से करीब 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें दो स्वर्ण, चार रजत व 15 कांस्य सहित 21 पदक जीते।
विज्ञापन

जिला महासचिव अंकित जागलान ने बताया कि हरियाणा खेल संघ द्वारा चार और पांच अगस्त को कुरुक्षेत्र में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें पानीपत से करीब 55 खिलाड़ियों का दल भाग लेने पहुंचा। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 21 पदक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान प्रीति जागलान, रवि कुमार, निर्वेश, मलकीत सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पानीपत कराटे संघ के जिला प्रधान सचिन शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें