सनौली। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर राजकीय प्राथमिक स्कूल सनौली कलां में शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडे के नाम से पार्क का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पार्क में बच्चों के खेलने के लिए तीन झूलों का शुभारंभ किया। बीईओ कृष्णा खत्री ने कहा कि विद्यार्थी स्कूल के साथ-साथ अपने घरों के आसपास सबसे पहले साफ-सफाई पर ध्यान दें। पढ़ाई के साथ ही खेलों व सभी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लें। मौके पर सुनील कुमार, प्रधानाचार्य संजय रावल, सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार, अध्यापक विनोद कुमार, बलवान, राजेश व अंजलि मौजूद रही। संवाद