पानीपत। कुछ लड़कों ने अंसल में कुछ लड़कों ने शराब के नशे में दो लड़कों की जबरदस्त पिटाई कर दी। राहगीरों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें करनाल रेफर किया। यहां से भी उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार, पंकज निवासी अंसल ने बताया कि वे 31 मार्च रात करीब साढ़े 11 बजे अंसल पानी की टंकी के पास खड़े थे। इस दौरान वहां 7 लड़के आ गए। ये लड़के उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उनसे मारपीट की और उनकी स्कूटी भी तोड़ दी। ज्यादा पिटाई होने से वे मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।