फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केवाईसी अपडेट करने के लिए आए कॉल तो हो जाए सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केवाईसी अपडेट करने के किसी संदिग्ध नंबर से कॉल आती है तो सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठग स्वयं को बैंक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करते है और फर्जी एसएमएस, कॉल या ई मेल कर यह कहते है कि यदि आपने अभी केवाईसी अपडेट नहीं कराया तो आपका खाता ब्लाक हो जाएगा। साइबर ठग केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों से बैंक, यूपीआई और वॉलेट खातों की संवेदनशील जानकारी लेते है। फिर आगे की प्रक्रिया के बहाने ओटीपी नंबर लेकर बैंक खाते से रुपये निकाल लेते है। नागरिकों को ठगी का तब पता चलता है, जब उन्हें निकासी का मैसेज आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें