फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गांव ऊंटला में शुक्रवार रात को चोरों ने छह ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी कर ली। सुबह ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी होने की घटना पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ऊंटला निवासी सुमेर ने पुलिस को बताया कि उसका ट्रैक्टर रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात को घर के बाहर गली में खड़ा था। सुबह ट्रैक्टर की बैटरी चोरी मिली। इसके अलावा गांव के ही सुनील कुमार, प्रेम सिंह, सुमेर सिंह, सुरेंद्र व सचिन कुमार के ट्रैक्टर की भी बैटरी चोरी मिली। इस घटना के बाद गांव में रोष बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें