फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकार की योजनाओं पर भी लोन नहीं दे रहे बैंक, 1261 फाइल लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बैंक सरकार के निर्देशों को धता बता रहे हैं और सरकार की योजनाओं पर स्वीकृति के बाद भी लोन नहीं दे रहे। जिले के विभिन्न बैंकों में ऐसी 1261 फाइल लंबित पड़ी हैं। इनमें सबसे अधिक एक्सिस बैंक की 287 फाइल हैं। डीसी ने बैंकों की अनदेखी पर सख्ती दिखाई है और एक महीने का समय दिया है। इसके बाद फीडबैक खराब मिलने पर संबंधित बैंकों से सरकारी खातों को दूसरे बैंकों में शिफ्ट करने की चेतावनी साफ तौर पर दी है। उन्होंने साफ किया कि बैंक अधिकारी किस प्रकार के भ्रम में न रहें।
विज्ञापन

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से लोन जारी करने से संबंधति चर्चा की और मेलों में स्वीकृत और लंबित लोन जल्द जारी करने या अस्वीकृत करने के कारण बताने के आदेश दिए। वे बैंकों में लंबित फाइलों का आकड़ा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि बैंक एक महीने में अपने काम का तरीका सुधार लें। इसके बाद किसी बैंक में कोई फाइल लंबित मिली तो विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से खोले गए खातों को अच्छी परफार्मेंस वाले बैंकों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
बॉक्स
इस बैंक में इतनी फाइल लंबित
डीसी ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि बैंकों में 1261 फाइल लंबित हैं। इनमें से सबसे अधिक एक्सिस बैंक की 287 फाइल हैं। इसके बाद एचडीएफसी की 174, पंजाब नैशनल बैंक की 162, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की 126, एसबीआई की 257, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 80 फाइलें लंबित हैं। इनके अलावा बैंक ऑफ बडौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडस बैंक, कर्नाटका बैंक, कोटेक महेंद्रा, लक्ष्मी विलास, यूको बैंक, उत्कृष स्मॉल फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक की भी कुछ फाइल लंबित हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में प्रदेश सरकार चौथे चरण के अंत्योदय मेले शुरू करने का कार्यक्रम चला रही है। इन मेलों से पहले जिला के सभी 1261 पात्र परिवारों के घर बैंकों के प्रतिनिधि पंहुचेंगे। कांउसिलिंग टीम लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में अच्छी तरह जानकारी देंगी।
विज्ञापन

बॉक्स
लोन नहीं ले रहा है तो लिखवा कर लें
एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि आवेदक स्वीकृति के बाद भी लोन नहीं लेता है तो उससे लिखवा कर लें। अगर वे लोन लेना चाहते हैं तो उनकी समस्याएं दूर कर उन्हें तुरंत लोन स्वीकृत कर उसको राशि दें। वे लोन स्वीकृत नहीं करते हैं तो उसका वैध कारण बताएं। बैठक में एलडीएम तुलाराम सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें