पानीपत। बजरंग दल ने वीरवार को रामलाल चौक असंध रोड पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया और हिंदुओं पर किए जा रहे हमलों की निंदा की।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर निशाना साधा जा रहा है। उनको जिंदा तक जला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। संवाद