फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहादुरगढ़ के युवक को पानीपत में हॉकी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संजय चौक के पास एक होटल पर दोस्त के साथ खाना खा रहे बहादुरगढ के युवक पर कुछ युवकों ने हॉकी से हमला कर दिया। युवक बचकर भागने लगा तो कुछ दूरी पर उसे आरोपियों ने फिर पकड़ लिया और दोबारा हमला किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के गांव कानौद निवासी आकाश ने बताया कि वह 25 नवंबर को रात आठ बजे अपने दोस्त विकास नगर निवासी संदीप के साथ संजय चौक के पास बने एक होटल में खाना खा रहे थे। इसी बीच निर्मल और उसका भाई विनय अपने हाथों में हॉकी लेकर आए और उसके सिर, कंधे व पैर पर वार किया। वह बचकर भागने लगा तो होटल के गेट पर खड़े अंकित ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर हॉकी और डंडों से जानलेवा हमला किया। जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोस्त संदीप ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। किशनपुरा चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें