पानीपत। नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद पूरी न होने से नाराज होकर 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र घर से लापता हो गया है। पिछले कई दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लगने पर चिंतित परिजनों ने अब पुलिस की शरण ली है। शास्त्री कॉलोनी के अशोक ने बताया कि उनका बड़ा बेटा ध्रुव बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। 23 नवंबर को वह नया फोन दिलाने की जिद कर रहा था, लेकिन वे उसे फोन नहीं दिला पाए। इसी बात से नाराज होकर ध्रुव बिना किसी को बताए घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। सेक्टर 29 थाना पुलिस प्रभारी रॉबिन ने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।