फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीए की छात्रा और सहेली लापता

Thu, 25 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मुल्तान कॉलोनी की एक कॉलेज की छात्रा और उसकी सहेली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा घर से सहेली से मिलने जाने की बात कहकर निकली थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 18 वर्ष 11 दिन की है। वह शहर के एक कॉलेज में बीए में पढ़ रही है। वह 22 दिसंबर को घर से अपनी सहेली के पास जाने की कहकर निकली थी। वह शाम तक नहीं लौटी। उन्होंने उसकी सहेली के घर पता किया तो सहेली भी घर से गायब मिली। उन्होंने दोनों की तलाश की लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें