पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में मंगलवार को रेड रिबन क्लब व यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स के नियंत्रण और बचाव के विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल से डॉ. अंजू ने मुख्य वक्ता रहीं। उप आचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की स्वेच्छा से जांच करवानी चाहिए। डॉ. अंजू ने कहा कि जिला स्तर पर आप इसकी जांच सरकारी अस्पताल में पहुंच कर निशुल्क करवा सकते हैं। इसकी जानकारी विभाग की ओर से गोपनीय रखी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के तहत किसी भी एचआईवी ग्रसित व्यक्ति से भेदभाव नहीं कर सकते अन्यथा एक्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के काउंसलर डॉ. विजय सिंह, खुशबू वर्मा व अंजू शर्मा मौजूद रही। संवाद