फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइबर अपराध के बारे में किया जागरूक

Thu, 18 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह की उपस्थिति में महाविद्यालय की विधिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की एडवोकेट नेहा गुप्ता रही। उन्होंने सूचना का अधिकार, साइबर अपराध, दीवानी व आपराधिक मामले, वैवाहिक मुकदमे, महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय बोर्ड और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से संबंधित जानकारी तथा निशुल्क विधिक सहायता के साधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा विद्यार्थियों को ऐसे जागरूक कार्यक्रमों में अवश्य भाग लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थी जागरूक होकर समाज में भी जागरूकता फैला सकते हैं और अपने अधिकारों को पहचान सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह व प्राध्यापिका मानवी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें