फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्षिकोत्सव में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में प्रेम के मोती की अभिव्यक्ति पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। यहां शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट करीब सौ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया और विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के प्रधान संजीव कपूर, उपप्रधान रितु कपूर और ज्योति कपूर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप पराशर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इससे पहले प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने डॉ. महाराज कृष्ण कपूर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। अतिथियों ने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों की कलात्मक और ज्ञानपूर्ण सामग्री से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें विज्ञान, कला, गणित, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर समेत अन्य विषयों से संबंधित हस्तनिर्मित सामग्री, विद्यार्थियों की नवीनतम सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि शिक्षा समाज का आईना होता है और युवाओं को शिक्षा प्राप्ति के लिए आगे आना चाहिए। युवी पीढ़ी को साथ, समाज और राष्ट्र को ऊंचा उठाने की दिशा में काम करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आगे आना चाहिए। वे यहां आगे आकर खुद को साबित कर सकते हैं।

वार्षिकोत्सव में 10वीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहीं यंशिका और द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कनिका एवं कार्तिक गर्ग को सम्मानित किया गया। 12वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उर्वी मक्कड़ को सम्मानित किया गया। इसके साथ खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में गणेश महोत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य की अनूठी प्रस्तुति देकर सभी को गदगद कर दिया। मौके पर विद्यालय की शैक्षिक सलाहकार मंजू सेतिया, भाषा व गतिविधि प्रभारी मीरा मारवाह, प्रशासनिक अधिकारी दीपक गिरधर व जसबीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें