फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए अवनीत को जिला संयोजक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा तिरंगा कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा निकालेगी। ये कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ विधानसभा क्षेत्र में भी किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने पूर्व मेयर अवनीत कौर को जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सह संयोजक बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर अगस्त महीने के पहले और दूसरे सप्ताह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के उपरांत पूर्व मेयर अवनीत कौर को जिला संयोजक नियुक्त किया है। पानीपत शहरी विधानसभा में मेयर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी, पानीपत ग्रामीण में इंजीनियर कृष्ण आर्य, समालखा में नरेश बैनीवाल और इसराना में सुनील परढाना को सह संयोजक नियुक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें