फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टक्कर के बाद खाई में गिरा ऑटो, दो बच्चों समेत 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-बापौली।गांव छाजपुर के पास एक ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलट गया और लगभग आठ फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो में सवार दो बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे में घायल हुए सभी को सिविल अस्पताल लाया गया, यहां से दो बच्चों समेत नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एक पुरुष व एक महिला का अस्पताल में अब भी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची बापौली थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला झंघोरी, बिहार निवासी सनोज ने बताया कि वो बापौली में शिवा ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। वो शुक्रवार सुबह ही पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सामने से बापौली के लिए ऑटो लिया था। ऑटो में निर्मला, सनोज, आठ वर्षीय रानी, सात वर्षीय मोनू , सरिता व भागीरथ समेत 11 श्रमिक थे। ऑटो चालक लापरवाही से ऑटो चला रहा था। गांव छाजपुर के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाई में गिर गया। ऑटो चालक उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें उठाया और एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। यहां पर नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ये हादसा ऑटो चालक की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें