फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घरेलू कलह में ऑटो चालक ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शोंधापुर गांव में एक युवक ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शोंधापुर निवासी नरेश ने बताया कि वह लोडिंग ऑटो चलाता है। उनके घर का बिजली बिल इस बार आठ सौ रुपये आया था। उसके पास इतने रुपये नहीं थे, जबकि माता-पिता बिल जमा करने का उस पर दबाव बना रहे थे। उसने कहा कि वह शाम तक पैसे कमा कर बिल जमा कर देगा। युवक ने आरोप लगाया कि इसके लिए वह सुबह घर से निकला ही था कि उसके माता-पिता उसकी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगे। पत्नी से सूचना मिली तो वह घर गया और मां-बाप को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इससे तंग आकर उसने एक दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया। उसने इसकी सूचना अपने गुरु ताहिर और सुभाष को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। नरेश शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें