फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशीली दवा बेचने के आरोपी अतुल दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप में नशीली दवा बेचने वाले आरोपी अतुल को सोमवार को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अदालत में पेश किया। मुख्य दवा सप्लायर का पता लगाने, शहर में किन जगहों पर नशीली दवा बेची जाती है ये जानने के लिए पुलिस ने अदालत से दो दिन का रिमांड मांगा। सोमवार देर शाम पुलिस आरोपी को एचएसएनसीबी के करनाल यूनिट के कार्यालय में ले गई, जहां उससे उच्चाधिकारी पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर समेत जिले में नशा के लगातार पांव पसारने के बीच एक सितंबर के अंक में खाली प्लॉट बने नशेड़ियों का अड्डा, चाय की चुस्की संग लगता है नशे का कश हैडिंग के साथ समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसमें शहर में अवैध खुर्दे, नशीली दवा, इंजेक्शन और दूसरों नशों के बारे में अवगत कराया था। इसमें तहसील कैंप में प्रतिबंधित दवा के बिकने की जानकारी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने ऐसे लोगों पर जल्द सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल यूनिट की टीम ने रविवार शाम को तहसील कैंप थाना क्षेत्र में फतेहपुरी चौक से बरसत चुंगी सड़क पर टेलर की दुकान के पास से अतुल निवासी ग्रीन पार्क को 68 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पकड़ा था।

छह महीने से दवा बेच रहा था आरोपी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अतुल ने बताया कि वह पिछले पांच-छह महीने से शहर के तहसील कैंप क्षेत्र में नशीली दवा बेच रहा था। वो 40 से 50 रुपये के कैप्सूल के पत्ते को 300 से 400 रुपये में बेचता था। आरोपी ने पूछताछ में ये भी बताया है कि वो नशीली दवा कहां से खरीदकर लाता था, लेकिन पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें