फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धारदार हथियार से हमला कर गली में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। मांडी गांव में वीरवार सुबह कुछ लोगो ने गली से गुजर रहे एक युवक को घर में खींचकर तेजधार हथियारों से घायल कर गली में फेंक दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को पानीपत के अस्पताल भिजवाया। जहां से घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनू वासी मांडी गांव ने बताया कि उसका भाई रिंकू पानीपत के एक अस्पताल से नाइट ड्यूटी कर सुबह करीब सुबह आठ बजे घर आया था। वह फिर घर का सामान लेने के लिए अड्डे की तरफ गया। कुछ देर बाद समय करीब वह नौ बजे अपने घर की तरफ पैदल आ रहा था। उसका भाई नकुल के घर के सामने आया तो नकुल व बाहर से आए एक व्यक्ति ने उसके भाई को सामान उठवाने के लिए घर के अंदर बुलाया, लेकिन उसके भाई ने मना कर दिया। नकुल व उसके साथी ने उसको अपने घर अंदर की तरफ खींच लिया। उन्होंने अंदर का दरवाजा बंद कर लिया। उन दोनों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। उसको घायल अवस्था में घर के बाहर फेंक दिया। उसके भाई घायल रिंकू को जिला नागरिक अस्पताल ले गए। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घायल रिंकू के भाई सोनू की शिकायत पर नकुल वासी मांडी समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में नकुल व एक अन्य को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें