फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पटाखे बजाने का विरोध करने पर ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देसराज कॉलोनी में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने का विरोध करने वाले युवक पर आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।देसराज कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि चार अगस्त को वह अपने घर पर था। इसी वक्त उसके पास भांजे सचिन का फोन आया कि भांजे की साली जूली के घर के बाहर अंकित व वरुण बुलेट बाइक से पटाखे बजा रहे हैं और गालीगलौज कर रहे हैं। वह उनके घर बातचीत करने गया तो सुशील उर्फ पीदर व सुनील दरवाजा खोलकर गली में आए और उसे ईंट से मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें