फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार युवक पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट से तारीख का भुगतान कर भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे हथवाला के विकास पर गांव के कार सवार हमलावरों ने लोहे की पाइप से हमला करने के साथ धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर उसके जेब से नकदी भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं। हथवाला गांव के विकास ने बताया कि 16 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे समालखा कोर्ट से किसी मामले से निपटकर बाइक पर सवार होकर भतीजे सचिन के साथ समालखा की तरफ आ रहा था। बताया कि भापरा के नजदीक आने पर पीछे से एक तेज रफ्तार से कार आकर रूकी। जिसमें से काला, नसीब, टिकू व मोनू नाम के युवक उतरे, जोकि सभी हथवाला गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि काला व मोनू ने उसके ऊपर लोहे की पाइप से हमला कर घायल कर दिया, और जेब से 1400 रुपये लेकर भाग निकले, इस दौरान उसका मोबाइल भी निकल कर गिर गया। उन्होंने बताया कि उस पर हमला होने पर भतीजा सचिन डर के मारे भाग निकला। इस संदर्भ में जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि विकास की शिकायत पर हथवाला गांव के काला पुत्र सतीश, नसीब पुत्र शब्बीर, टिकू पुत्र पवन उर्फ पोकराम व मोनू पुत्र मांगे राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें