पानीपत। अर्जुन नगर में गणेश चतुर्थी की यात्रा देख रहे तीन युवकों पर आरोपियों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है।
अर्जुन नगर निवासी कृष्णा ने बताया कि 31 अगस्त शाम को गणेश चतुर्थी की यात्रा उनके घर के पास से गुजर रही थी। वह घर के बाहर खड़े होकर यात्रा को देख रहा था। इसी बीच वहां पर कपिल, साहिल,अमन उर्फ बूढी आए और गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी हाथापाई करने लगे। बचाव करने के लिए मोनू और सन्नी आए तो आरोपियों ने उन पर हथियार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।