पानीपत। गांव रिसालू में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक वकील के मुंशी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मुंशी को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मुंशी के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव रिसालू निवासी आशीष ने बताया कि वो कोर्ट में मुंशी है। बृहस्पतिवार सुबह वो कोर्ट में काम से जा रहा था। जैसे ही वो घर से निकला और बाइक पर बैठा इसी वक्त दो नकाबपोश युवकों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसको बुरी तरह से पीटा। वो आरोपियों को नहीं पहचानता । उन्हें ये भी नहीं पता कि उस पर क्यों हमला किया गया है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। संवाद