मुखिजा कॉलोनी निवासी चमेली देवी पत्नी दलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन सितंबर को रात आठ बजे श्रीभगवान और उसके बेटे बिट्टू के साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच श्रीभगवान की पत्नी पूनम व उसका लङका अनुज आ गए और उसके बेटे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़े की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची और झगड़े को सुलझवाने का का प्रयास किया, लेकिन श्रीभगवान की पत्नी ने उसे पकड़ लिया और श्रीभगवान ने उसपर तेजधार हथियार से वार किया। आरोप है कि श्री भगवान के बेटे अनुज ने भी उसे थप्पड़ मारे। मौके पर झगड़ा देख आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए, जिनको देख वह मौके से फरार हो गए। आठ मरला चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।