फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पड़ोसियों का झगड़ा सुलझाने गए पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गंगाराम कॉलोनी में पड़ोसियों के झगड़े को सुलझाने गए पिता-पुत्र पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। उन पर ईंट से हमला किया। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गंगाराम कॉलोनी निवासी श्रवण ने बताया कि उसके पिता राम लखन पांच जुलाई को काम करके रात साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। पड़ोसी दीपक का अपने घर वालों के साथ झगड़ा हो रहा था। वह उस झगड़े को सुलझाने के लिए गया तो आरोपियों ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। पिता ने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पिता के सिर में ईंट से वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां से पिता को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें