फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी कॉलेज में डॉ. किरण उप-प्राचार्या, डॉ. गुरनाम सिंह बने विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. किरण मदान को उप-प्राचार्या और हिंदी विभाग में डॉ. गुरनाम सिंह को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रबंधन समिति के महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी ने डॉ. मदान की नियुक्ति को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि डॉ. मदान का शैक्षणिक अनुभव और प्रशासनिक कार्यों के प्रति समर्पण कॉलेज के लिए उपयोगी होगा। दोनों ने अपने पदों की जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर खुशबू, राहुल कुमार, पूजा, कुलदीप शर्मा, रवि किरण, डॉ. सुनीत शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग और कनक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें