फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड, असंध रोड, मॉडल टाउन रिंग रोड पर 500 से ज्यादा होर्डिग्स और बैनर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सभी मुख्य रास्तों पर लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ नगर निगम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। निगम टीम ने शहर में जीटी रोड, असंध रोड और मॉडल टाउन को अवैध पोस्टर-बैनर से मुक्त कराया। निगम की ये कार्रवाई वीरवार सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चली। अधिकारियों के अनुसार, शहर की सड़कों को अवैध विज्ञापनाें से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विदित हो कि अमर उजाला की ओर से शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार संबंधी अभियान के तहत लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई।
निगम टीम ने जीटी रोड के दोनों साइड गोहाना रोड से टोल टैक्स तक के सभी बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट पोल और ग्रिल पर लगे होर्डिंग्स और बैनर उतरवाए। दूसरी ओर अंसध रोड लाल बत्ती चौक से लेकर रामलाल चौक तक के रास्ते को होर्डिंग्स से मुक्त कराया गया। इसके बाद निगम टीम मॉडल टाउन एरिया में पहुंची। यहां करीब चार किलोमीटर लंबे रिंग रोड से भी होर्डिंग्स व बैनर उतरवाए गए हैं। निगम टीम ने शहर की सड़कों से 500 से भी ज्यादा अवैध होर्डिंग्स और बैनर उतवाए। इसके बाद भी शहर के कुछ रास्तों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि अब पूरे शहर को अवैध होर्डिंग्स और बैनरों से मुक्त कराया जाएगा। साथ ही अवैध विज्ञापन साइटों को उखाड़ा जाएगा। थर्ड पार्टी विज्ञापन लगाने वालों को नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन:
अवैध विज्ञापनों से शहर होगा मुक्त : निगम
शहर में लगने वाले अवैध विज्ञापन साइटों, थर्ड पार्टी के विज्ञापनों, होर्डिंग्स बैनरों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब ये अभियान लगातार जारी रहेगा। पूरे शहर को अवैध होर्डिग्स बैनर और अवैध विज्ञापनों से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें