फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा सहायक, मौत

विज्ञापन
मृ​तक डोमी पासवान की फाइल फोटो: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। नसीबपुर गांव के पास मलबे ढोकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को मंगलवार बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद ट्राॅली के मलबे पर सवार सहायक की नीचे गिरने पर मौत हो गई। खून से लथपथ हालत में राहगीर और ट्रैक्टर चालक अंबाला सिटी के ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के बहरावा गांव निवासी डोमी पासवान (47) के रूप में हुई है। मृतक के तीन बच्चे हैं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें