फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : सुरक्षा को लिए यूपी के पुलिस अधिकारियों से चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनाौली। बापौली पुलिस थाना में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इंटर स्टेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक नरेंद कादियान ने की। बैठक में चुनाव के दौरान आपसी समन्वय स्थापित कर सनौली यमुना बार्डर, सहित हरियाणा व यूपी के यमुना नदी से सटे क्षेत्र में अलर्ट रहने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन



उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने कहा कि दोनों प्रदेशों के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के बीच आपसी तालमेल करके कार्य करना है ताकि बार्डर के जरिये प्रतिबंधित सामग्री का आदान प्रदान न हो सके। सनौली हरियाणा यूपी बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए गए हैं। हरियाणा विधान सभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद यमुना नदी के किनारे पर पुलिस टीम और अधिक सक्रिय रूप से गश्त व जांच अभियान चलाएगी। ड्रोन कैमरे से भी आसपास के क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व यमुना नदी के बीच से शराब व अन्य प्रतिबंधित सामग्री की सप्लाई न कर सके। इस दौरान पीओ, बेल जंपर व मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया। साथ ही यूपी की तरफ यमुना नदी के साथ लगते गांव में और अधिक गश्त व पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई।
सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज, डीएसपी रीडर एएसआई राजीव व यूपी के कैराना के उप पुलिस अधीक्षक अमरदीप मौर्य, थाना कैराना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र, थाना झिंझाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह व थाना छपरौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर दविंदर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें