फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एएसपी ने पिता और बेटे-भतीजे को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में जीटी रोड पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आरोप है कि मधुबन में तैनात क्राइम ब्रांच के एएसपी अमित दहिया ने जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने स्कूल से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे दो छात्रों और उनके पिता को टक्कर मार दी। एएसपी ने टक्कर लगने के बाद अपनी गाड़ी को भगाने की कोशिश की। मोटरसाइकिल और तीनों घायलों के फंसा होने के कारण गाड़ी नहीं भगा पाए। वे करीब 50 मीटर तक उनको घसीटते ले गए। आरोप है कि एएसपी नशे में थे।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। पानीपत के गांव नांगल खेड़ी निवासी नवीन और विक्की ने बताया कि उसके भाई सुमित मलिक का बेटे अभिमन्यु और भतीजे अक्षित मच्छरौली गांव स्थित सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते हैं। सुमित शुक्रवार को दोनों बच्चों को स्कूल से मोटरसाइकिल पर लेकर आ रहा था। वे तीनों जीटी रोड पर सिवाह स्थित पुलिस लाइन के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही क्रेटा के चालक ने उनको टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल और तीनों गाड़ी में फंस गए। उसने इसके बाद अपनी गाड़ी भगाने की कोशिश की किया और दूर तक घसीटा भी, लेकिन गाड़ी नहीं चली।
वे हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। गाड़ी चलाने वाले ने खुद को मधुबन क्राइम ब्रांच में एएसपी अमित दहिया बताया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी थी, लेकिन जिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उनसे पहले करनाल पुलिस पानीपत पहुंच गई। परिजनों ने तीनों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। बताया जा रहा है कि एएसपी की पत्नी डीएसपी के पद पर तैनात हैं। वे दिल्ली कोर्ट से आ रहे थे।
विज्ञापन


एएसपी पर नशे में होने का आरोप
परिजनों ने एएसपी अमित दहिया पर नशा करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उनका मेडिकल कराने की मांग की। डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गर्ग सहित दो अधिकारियों की टीम के बीच शुक्रवार शाम को उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। परिजनों के हंगामे को देखते हुए सिटी थाना और सेक्टर-29 थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची।
वर्जन :
जीटी रोड सिवाह पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

राकेश, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें