फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एशियन चैंपियन जोंटी गुर्जर पहलवान ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली/बापौली। बापौली स्थित संजय पार्क में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित इनामी दंगल में एशियन चैंपियन जोंटी गुर्जर पहलवान विजेता रहे। उन्होंने भारत केसरी पहलवान रोहित झज्जर को पटखनी देकर 50 हजार का पहला इनाम जीता। वहीं अन्य कई कुश्ती कराई गई। जिसमें दो लाख रुपये के नकद इनाम दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल और बापौली के समाजसेवी राजू रावल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। रत्तन सिंह रावल ने कहा कि दंगल देश का सबसे पुराना खेल हैं। हमें खासकर युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। राजू रावल ने कहा कि आज खेलों में युवा भविष्य बना रहे हैं। कुश्ती इनमें एक है। युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलवानों को नई पीढ़ी को तैयार करना चाहिए। वे उनको सद्मार्ग पर लेकर आएंगे तो समाज में सकारात्मक प्रभाव नजर आएगा। इस अवसर पर राजबीर त्यागी, संजय रावल, हंसराज रावल, प्रवीन बापौली, जयदेव रावल, पवन ठाकुर, अजब सिंह, राजकुमार रावल व सुरेश मौजूद रहे।
इनामी दंगल में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित दूर-दराज से पहलवान पहुंचे। पहली कुश्ती भारत केसरी पहलवान रोहित झज्जर और जोंटी गुर्जर एशियन गोल्ड मेडलिस्ट के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने जीत को लेकर जमकर पसीना बहाया। पहलवान जाॅन्टी गुर्जर दंगल में विजेता रहा। जाेंटी गुर्जर को 51 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। साहिल बांध ने रामपाल को चित कर 31 हजार रुपये का इनाम जीता। गयूर जलमाना ने राहुल रोहतक को हराकर 21 हजार रुपये का इनाम जीता। पहलवान गयूर पहलवान गोयला, रांची पहलवान, अमित पहलवान, शंतनू पहलवान, नीरज पहलवान ने 11-11 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। वहीं अन्य पहलवान समसु जलालाबाद, समीर पहलवान गोयला, जुनेद पहलवान गंगोह, टीनू पहलवान जलमाना को 31-31 सौ रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें