फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एएसआई ने आयुष्मान मित्र को जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक एएसआई ने जिला नागरिक अस्पताल के आयुष्मान मित्र की पिटाई कर दी। दोनों के बीच अस्पताल के गेट पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। आयुष्मान मित्र की पिटाई का पूरा वाकया जिला नागरिक अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। एएसआई आयुष्मान मित्र को बी ब्लॉक से पीटते हुए इमरजेंसी वार्ड तक लेकर आया। यहां अस्पताल कर्मचारियों ने उसे छुड़ाया।
विज्ञापन

इस घटना से जिला नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। सभी कर्मचारियों ने इस संबंध में पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। सिविल सर्जन ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। आयुष्मान मित्र संजीव कुमार ने बताया सोमवार शाम को साढ़े पांच बजे उसकी ड्यूटी खत्म हो गई थी। वह ड्यूटी से घर के लिए चला गया था। वह हाजिरी लगाना भूल गया था। इसलिए वह तुरंत वापस अस्पताल आया और ब्लॉक बी के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर वह हाजिरी लगाने के लिए अंदर जाने लगा तो इसी वक्त यहां एक एएसआई अशोक कुमार आया। वह उसको गाली देते हुए यहां से मोटरसाइकिल हटाने को कहने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो एएसआई क्रोध में आ गया। वह उसे धक्के देने लगा। उसको वह मारते हुए इमरजेंसी वार्ड तक लेकर आया। यहां भी उसको कई थप्पड़ मारे। उसको अस्पताल के कर्मचारियों ने छुड़ाया। इस दौरान एएसआई ने उससे जमकर गाली गलौज की।

वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उन्होंने पुलिस कर्मचारी द्वारा आयुष्मान मित्र को पीटते हुए की वीडियो देखी है। यह सरासर गलत है। कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दी है। वह एसपी से मामले में आरोपी पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें