फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक की पिटाई करने में एएसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लेकर गंगाराम कॉलोनी का युवक पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाने में पहुंचा था। आरोप है कि यहां एएसआई ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उसके दोनों कानों के पर्दें फट गए। यही नहीं घटना से आहत युवक ने मानसिक संतुलन तक खो दिया। परिजन उसे लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज गए तो यहां डॉक्टरों ने इलाज में असमर्थता जताई। इसके बाद बुजुर्ग पिता बेटे को दोबारा नागरिक अस्पताल ले गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित युवक के परिजनों ने एसपी अजीत सिंह शेखावत के कार्यालय पहुंच शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी रामकिशन ने बताया कि उसका बेटा जगदीप मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। 23 जनवरी को उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पत्नी पूजा घर से चली गई। जगदीश ने उसको काफी तलाश, लेकिन उसका भेद नहीं लगा। ऐसे में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लेकर वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के पास गया। यहां उसे एएसआई फतेह सिंह और हवलदार अशोक कुमार मिले। उन्होंने उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए इंतजार करने को कहा, जिस पर वह वहीं बेंच पर बैठ गया। शाम करीबन छह बजे उसके पास उसके फुफेरे भाई रिंकू का फोन आया। उसने बताया कि उसकी पत्नी पूजा उनके घर पर है। उसने एएसआई फतेह सिंह को कहा कि उसकी पत्नी घर आ गई है, इसलिए उसे अब शिकायत नहीं देनी है। एएसआई फतेह सिंह ने उसे कहा कि वो अपनी पत्नी को पुलिस थाने में बुलाए। रात को उसकी पत्नी को पुलिस थाने में बुलाया गया। उसकी पत्नी व उससे पूछताछ की गई। इसके बाद एएसआई फतेह सिंह ने जगदीप को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद जख्मी हालत में जगदीप घर आ गया। 24 जनवरी को वह नागरिक अस्पताल गया और अपना इलाज कराया। यहां उसने एमएलआर भी कटवाई । उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे यहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दो दिन इलाज चला। इसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि यहां इसका इलाज संभव नहीं है। इसके बाद वो वापस जगदीप को पानीपत ले आए। अब यहां इसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है। जगदीप मानसिक संतुलन भी खो बैठा है। घटना के बाद से वह अब तक सहमा हुआ है। आरोपी एएसआई फतेह सिंह पर कार्रवाई के लिए वीरवार को वे परिजनों संग एसपी अजीत सिंह शेखावत से मिले। वहीं शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने जगदीश को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।


वर्जन-
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें