पानीपत। रोटरी पानीपत साउथ क्लब के प्रधान अश्वनी शर्मा और उनकी टीम ने डॉक्टर और सीए के साथ अन्नपूर्णा दिवस मनाकर अपना कार्यभार संभाल लिया। प्रधान ने पूरे वर्ष किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्लब द्वारा सोमवार को सेक्टर-25 स्थित रघुनाथ धाम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया।
उल्लेखनीय है कि सादे समारोह के बीच प्रधान रोटेरियन अश्वनी शर्मा और उनकी टीम ने कार्यभार संभाला। पीडीजी रणजीत भाटिया, पीडीजी रमेश बजाज जी, एजी इंद्रजीत गेरा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह व शशि चड्ढा ने प्रधान अश्वनी शर्मा और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। रोटरी पानीपत साउथ क्लब की नई टीम ने अपने कार्यकाल के पहले दिन कई नेक कार्य किए। प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि सेवा भारती स्कूल के 50 बच्चों की पूरे वर्ष की स्टेशनरी और खाने का सामान दिया गया। इसके साथ अन्नपूर्णा एवं वस्त्र भंडार में 21 जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन दिया गया। डॉक्टर और सीए दिवस पर इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के सचिव पंकज गुल्यानी, राजेश चुघ, खजांची नवनीत गोयल, अशीम शर्मा, राजेश गुप्ता, अरुण सेठी, रमेश माटा, जसविंद्र सिंह, अशोक बांगा, रमेश खुराना व सुरिंद्र बजाज मौजूद रहे।