कुरुक्षेत्र/पिहोवा। आशा वर्कर्स यूनियन ने एक से तीन दिसंबर तक देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इस संबंध में सीएमओ कुरुक्षेत्र और एसएमओ पिहोवा के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक के नाम नोटिस सौंपे गए। जिला प्रधान मनजीत, सचिव पिंकी और राज्य प्रधान रानी देवी ने ज्ञापन दिए। हड़ताल के दौरान आशा वर्कर्स दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होंगी। यूनियन की मांग है कि उन्हें पक्का कर्मचारी का दर्जा, 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, 21 हजार रुपये पेंशन और सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं। साथ ही चारों नए लेबर कोड वापस लेने और ऑनलाइन कार्य बंद करने की मांग उठाई।