फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन मलिक ने जीता कांस्य पदक.

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। 17वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत के डिस्कस थ्रोअर ने कांस्य पदक जीता है। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित तांत्या टोपे स्टेडियम में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में आर्यन मलिक ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा टीम के मैनेजर सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद और टीम कोच ऋषि कुमार करनाल को बनाया गया है। हरियाणा से 42 लड़के और 33 लड़कियों सहित कुल 75 एथलीटों का दल एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के नियम अनुसार भाग ले रहा है। सत्यवीर ने बताया कि आर्यन मलिक ने 56 मीटर 10 सेंटीमीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता। निंबरी गांव के आर्यन ने अपने गांव में ही रहकर खेलना शुरू किया था। चार साल पहले शॉटपुटर इंद्रजीत सिंह को देखकर खेलना शुरू किया था। आर्यन ने बताया कि 58 मीटर थ्रो करने की तैयारी है। वह एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप के लिए आर्यन पिछले तीन महीने से रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास कर रहे थे। उनको उम्मीद थी कि वह स्वर्ण पदक जीत लेंगे, लेकिन इस पदक के आने के बाद वह अब और अधिक तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें