संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में अरुण मुनि ने प्रवचन में जरूरतमंद की मदद करने के लिए सभी को प्रेरित किया। साथ ही सभी को समान भाव से रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए। जिससे सभी का जीवन सुखद हो सके। साथ ही सभी को समान भाव से रहने का अधिकार है। जिसमें किसी प्रकार का आपसी पक्षपात मनुष्य को नहीं करना चाहिए।