फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 18.75 लाख रुपये की कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एकता मार्केट के सराफा बाजार से एक कारीगर ज्वैलर का 18.75 लाख रुपये की कीमत का 350 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया कारीगर दो साल से दुकान पर काम कर रहा था। जब शनिवार को ज्वैलर ने सोने की जांच की तो इसमें 350 ग्राम सोना कम मिला। उसने कारीगर से इस बारे में पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ज्वैलर ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब कारीगर फरार है।
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी सन्नी ककड़ ने बताया कि उसकी एकता मार्केट के सराफा बाजार में सोने के आभूषणों की दुकान है। उसकी दुकान पर दो साल से शेख हुसैन निवासी जनता काॅलोनी, रोहतक बतौर कारीगर काम कर रहा था। वो उसके सोने के आभूषण तैयार करता था। उसको उस पर बहुत विश्वास था। उसने शनिवार को दुकान में सोने की जांच की तो दुकान में 350 ग्राम सोना कम मिला। इसकी कीमत लगभग 18.75 लाख रुपये है। उसने इस बारे में शेख हुसैन से पूछा तो वो बहाने बाजी करने लगा। उसके बयान में विरोधाभास था। उसे शक है कि शेख हुसैन ने ये सोना चोरी किया है। उसकी पुलिस से मांग है शेख हुसैन पर कार्रवाई कर उसका सोना बरामद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें