फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने एक युवक को देसी पिस्तौल बेचने के आरोपी को बबैल रोड से गिरफ्तार किया है। दूसरे युवक को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस आरोपी की दो माह से तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल बेचने के बाद मिली राशि में से 500 रुपये बरामद कर लिए है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने नवंबर 2023 में सिद्धार्थ नगर फाटक के पास से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव अक्सौली निवासी उमेश को गिरफ्तार किया था। उमेश हाल में पानीपत के संत नगर में किराए पर रहता है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास देसी पिस्तौल मिली थी। पूछताछ में आरोपी उमेश ने बताया था कि ये पिस्तौल उसने भारत नगर निवासी सुमित उर्फ बोना से पांच हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने उमेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस सुमित उर्फ बोना की धरपकड़ में जुटी थी।
पुलिस ने सुमित को मंगलवार देर शाम को बबैल रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुमित ने बताया कि उसको देसी पिस्तौल बेचकर पांच हजार रुपये मिले थे। 4500 रुपये उसने खर्च कर दिए। पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें