600 ग्राम अफीम के साथ एक काबू
समालखा। जीटी रोड स्थित एक ढाबे से पुलिस ने एक व्यक्ति को छह सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मच्छरौली के पास दशमेश ढाबे पर एक व्यक्ति के पास अफीम है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए पाजू खुर्द, सफीदों निवासी विकास को धर दबोचा। इस दौरान आरोपी के पास से 600 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।