फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब से पर्स उड़ाते समय जेबकतरा दबोचा

Thu, 24 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर  जेबकतरे को यात्री की जेब से पर्स निकालना भारी पड़ गया।  यात्री ने जेबकतरे को पर्स निकालते समय मौके पर ही धर-दबोचा।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी को यात्री ने जीआरपी को सौंप दिया।
रामपुरा काबड़ी फाटक निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शाम सात बजे रेलवे स्टेशन पर वह अपने किसी रिश्तेदार को ट्रेन में बिठाने के लिए स्टेशन पर आया हुआ था। इस दौरान एक जेबकतरे ने जेब से पर्स निकाल लिया और भागने लगा। जब तक जेबकतरा भागने में कामयाब होता उसे मौके पर ही पकड़ लिया । पर्स में जरूरी कागजात व करीब 600 रुपये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें