पानीपत। आरोहण फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह आर्य पीजी महाविद्यालय में किया जाएगा। इसमें प्रत्येक जिले के एक होनहार और उत्कृष्ट सेवा करने वाले शिक्षक को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2025 से नवाजा जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक की गई। अध्यक्षता चेयरपर्सन रीटा और संचालन महासचिव रोहित मलिक ने किया। चेयरपर्सन रीटा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में हरियाणा के प्रत्येक जिले से एक शिक्षक को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड प्रदान किया जाएगा। महासचिव रोहित मलिक ने बताया कि प्रत्येक सम्मानित शिक्षक को प्रभावी स्मृति चिह्न, शॉल, प्रमाण पत्र, पदक और सम्मानपटिका प्रदान की जाएगी। संवाद