c इससे पहले आसपास के गांव से युवा नौल्था से सेना की गाड़ी के आगे आगे बाइकों के काफिले के साथ गांव पलड़ी पहुंचे।
युवा भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। काफिले में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन व एक दिया शहीदों के नाम संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सूबेदार चांदराम (48) 18 फरवरी 1996 में सेना की इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग ईएमई में सिपाही के पद से भर्ती हुए थे। फिलहाल ने सूबेदार के पद पर जम्मू के कालूचक में तैनात थे।अंतिम संस्कार के समय सेना की तरफ से आए जवानों ने सलामी दी।
विधायक बलबीर वाल्मीकि, सेना से आए सूबेदार राकेश, सूबेदार कुलदीप सिंह, जिला सैनिक बोर्ड से कर्नल चांद सरोहा, नायब तहसीलदार शौरभ शर्मा, बीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन की तरफ से डॉ. सतबीर सहरावत, जयभगवान फौजी, कैप्टन प्रताप सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। सूबेदार चांदराम परिवार में अपने पीछे पत्नी सुषमा, 20 वर्षीय बेटी कोमल व 18 वर्षीय बेटा सागर को छोड़ गए। इस मौके पर समाजसेवी राकेश सरोहा, राजकुमार, पवन कुमार, सरपंच अशोक कुमार व पूर्व सरपंच नरेश सहरावत मौजूद रहे।