फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर के 16 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर, सीएम ने 13 दिन पहले की थी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में वुमन होस्टल और वार्ड-11 में सरकारी स्कूल बनाने समेत 16 प्रस्तावों की मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इनकी नौ जुलाई को पानीपत में ऑडिटोरियम और इंडोर खेल स्टेडियम के शिलान्यास के दिन पानीपत में घोषणा की थी। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने इन मांगों को सीएम के सामने रखा था। 12वें दिन इनकी मंजूरी मिलने से शहर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी। इनके टेंडर की प्रक्रिया अगले सप्ताह के पहले तीन दिन में लगभग पूरी कराने का दावा है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि विधानसभा में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इससे शहर का सुंदरीकरण बढ़ने के साथ लोगों को सुविधा मिल रही हैं। असंंध रोड और गोहाना रोड को फोर लेन किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने नौ जुलाई को पानीपत में विभिन्न कामों का मांगपत्र सौंपा था। उन्हाेंने इनकी घोषणा उस समय मंच से की थी। अधिकारियों से इन कामों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के सामने रखे। उन्होंने करोड़ों की लागत से 16 विकास कार्यों की मंजूरी दे दी है। संबंधित कार्यों के टेंडर शीघ्र लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इन कार्यो को मिली स्वीकृति:
1. वार्ड 26 की बिशनस्वरूप कॉलोनी में सीवरेज लाइन।
2. मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में ऑडिटोरियम।
3. वार्ड 10 में हैदराबादी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण।
4. शहीद मदन लाल ढींगरा ऑडिटोरियम का निर्माण।
5. वार्ड 26 में गीता धर्मशाला का निर्माण।
6. वार्ड 08 में वाल्मीकि धर्मशाला।
7. दो नहरों के बीच स्थित शिवपुरी में हॉल का निर्माण।
8. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नए भवन का निर्माण
9. वार्ड 20 में श्री गुरु रामदास स्कूल में नए भवन का निर्माण।
10. वार्ड 11 में श्रमिक सेवा सदन का निर्माण।
11. ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में भवन का निर्माण।
12. उत्तराखंड एवं पूर्वांचल की जनता के लिए सामुदायिक भवन।
13. वुमन हाेस्टल, वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम, श्रमिक आश्रम व टाउनशिप हॉल की मैपिंग कराने का कार्य किया जाएगा।
14. सेक्टर 11-12 में सीवरेज एवं ड्रेनेज को ठीक करने का कार्य किया जाएगा।
15. वार्ड 11 में स्कीम नंबर 63 के तहत स्कूल का निर्माण।
16. पुरानी तहसील के जगह कम्युनिटी सेंटर के निर्माण को मंजूरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें