पानीपत। अब विद्यार्थी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि बताया कि बीआर अंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना 2023-24 के अंतर्गत इस वर्ष उत्तीर्ण हुए दसवीं कक्षा के अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग ब्लॉक ए व बी एवं अन्य सभी समुदाय के विद्यार्थियों की ओर से आवेदन जमा करवाए जा रहा है। कुछ आवेदनों में संबंधित दस्तावेजों सरकारी हिदायतों के अनुसार नहीं है। ऐसे विद्यार्थी जिला कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि आवेदक अपने आवेदनों की जल्द से त्रुटियां दूर करें व नए पात्र आवेदक 15 मार्च तक अपने फॉर्म जमा करवा सकते हैं।