फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर से बेटे की तलाश के लिए डीसी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृष्णनगर के युवक का दिल्ली पैरलल नहर में तलाश करने का मामला समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने पहुंचा। परिजनों ने दिल्ली पैरलल नहर का पानी कम कराने की मांग की। परिजनों ने गुहार लगाई कि पानी अधिक होने पर तलाशी अभियान में तेजी नहीं हो पा रही है। उपायुक्त ने नहर में जाल डालने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं समाधान शिविर में 231 शिकायत पहुंची। उपायुक्त ने इनमें से 144 का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन

राज सिंह वासी कृष्ण नगर ने बताया कि उसका बेटा प्रदीप कई दिन पहले रात के वक्त अपनी स्कूटी लेकर बस स्टैंड के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसकी स्कूटी बिंझौल नहर पर खड़ी मिली। उन्होंने नहर में उसको तलाश किया, लेकिन पानी अधिक होने पर उसको तलाश नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को नहर में जाल डालने के आदेश दिए। वहीं शिकायतकर्ता धर्मवीर वासी देहरा ने बताया कि उसने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत सरकारी पोर्टल पर आवेदन दर्ज कराया था, लेकिन किन्ही कारणों से खाता अपडेट नहीं हो पाया था। इसके चलते पेमेंट बैंक खाते में नहीं पहुंची है। महेंद्र वासी ईदगाह काॅलोनी ने विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हर संभव सहयोग के निर्देश दिए। राना सिंह, बलवान, दीवानचंद, प्रेमचंद अशोक कुमार वासी रजापुर ने स्कूल की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की।
उपायुक्त ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। नफेसिंह वासी भादड़ गांव ने गांव में बैक बनवाने, स्कूल के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने, पेंशन बनवाने व गांव के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश दिए। आशा रानी वासी रैरकलां ने लोन माफी की अर्जी दी। सुनीता वासी गढ़ सरनाई ने बताया कि उसने अपनी बेटी की चार वर्ष पहले शादी की थी। कन्यादान योजना के तहत ऑनलाइन फाइल भी जमा की, लेकिन कन्यादान की राशि नहीं मिल पाई है। इसके अलावा शिविर में बिजली, पानी, पेंशन व अपराध से संबंधित अनेक समस्याएं मिली। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम मनदीप सिंह, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला परिषद के सीईओ गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें