फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अंशी ने पाया रजत पदक

Sat, 25 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विद्यालय में पहुंचने पर छात्रा अंशी को बधाई देती प्रधानाचार्या अलका टंडन। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जिला स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अंशी ने रजत पदक हासिल किया है। साथ ही अंशी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में जिले भर के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। बच्चों ने अलग-अलग मुद्राओं से योग का बेहतर प्रदर्शन किया। अंशी के पदक हासिल करने पर प्रधानाचार्या अलका टंडन ने छात्रा को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा पांचवी की छात्रा अंशी ने पूरे जिले में रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस मौके पर संबंधित कोच शिवानी दहिया और छात्रा के अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तीर्ण पदक हासिल करने के साथ ही अंशी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। यह प्रतियोगिता 29 अक्तूबर को रोहतक में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एडमिन प्रमुख विकास अरोड़ा, खेल विभाग प्रमुख मनोज छोक्कर व क्रिकेट कोच वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें