फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंसलवासियों ने बिजली को लेकर निकाला ‘कैंडिल मार्च’, 19 को सीएम तक पहुंचा सकते हैं मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पॉश कॉलोनी अंसल के लोगों ने बिजली, पानी की समस्या का समाधान न होने पर सोमवार को कैंडिल मार्च निकाला। साथ ही प्रशासन के समस्या का समाधान न करने पर 19 अगस्त को तीज महोत्सव में पानीपत आने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का फैसला किया। हालांकि मुख्यमंत्री से मिलने की बात स्पष्ट नहीं की। लोगों ने कहा कि बिजली-पानी दो और वोट लो।
विज्ञापन

अंसलवासियों ने विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार रात को कैंडिल मार्च निकाला। यह मार्च अंसल के धरनास्थल से लेकर एफ ब्लॉक तक पहुंचा। दूसरी और अपनी मांगों को लेकर अंसलवासियों ने एडीसी वीना हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि अंसलवासियों को हर घर में बिजली मीटर दिलाया जाए। एक सामान्य नागरिक की तर्ज पर खर्च लिया जाता है, वे वह खर्च तक देने को तैयार हैं। उन्होंने अंसल और एचएसवीपी को बिजली के लिए फंड दिया है, उसे भी इस खर्च में जोड़ा जाए। अंसल को नगर निगम में शामिल किया जाए।
अंसल निवासी संतलाल सोढ़ी, पूर्व चेयरमैन जिप जितेंद्र अहलावत, तिलक राज गांधी, कुलविंद्र ने बताया कि अंसल की ओर से पांच हजार किलोवाट बिजली का वादा किया गया था, लेकिन अब तक चार हजार किलोवाट बिजली ही मिल पाई है। अब अंसल की आबादी बढ़ने लगी है। इसलिए लोड भी बढ़ रहा है, लेकिन बिजली सप्लाई लगातार कट मार रही है। इससे पीने के पानी तक के लाले पड़े हैं। उन्होंने सरकार से एक और ट्रांसफार्मर रखकर इसे 33 केवी से जोड़ने की मांग भी की है। पूर्व जिला पार्षद एवं जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने अंसल के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें